मेयर ऋषिकेश ने केआरएल कूद निस्तारण संयंत्र का किया निरीक्षण 

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। हरिद्वार नगर निगम की स्वछता को प्रयासरत केआरएल के कूड़ा एकत्रित और सीतापुर में बनाये गए कूड़ा निस्तारण केंद्र से प्रभावित होकर ऋषिकेश नगर निगम के मेयर ने अधिकारियों ने हरिद्वार नगर निगम के अधिकारियों के साथ केआरएल के सीतापुर स्थित संयंत्र का भ्रमण किया। जहाँ भ्रमण के बाद ऋषिकेश नगर निगम के एम. एन. ए. सी0एस0 चैहान ने केआरएल के संयंत्र और वहां केआरएल द्वारा किये जाने वाले कार्य को सराहा और कहा कि केआरएल का यह संयंत्र कई मानकों में विश्व स्तरीय है और वे चाहते है कि धर्मनगरी ऋषिकेश निगम का भी क्षेत्र से एकत्रित होने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए इसी प्रकार के संयत्र हो। इसी विचार को लेकर वे अपने अधिकारियो के साथ यहां आए है।

वही इस अवसर पर केआरएल कम्पनी की तरफ से जनसंपर्क अधिकारी विकाश चैहान ने बताया कि अपने पहले चरण में कंपनी ने केवल 22 वार्डो से काम शुरू किया था। जो आज नए जोड़े गए वार्डो को छोड़ पुराने सभी वार्डो में अपनी सेवाएं दे रही है। कंपनी शहर भर से डोर टू डोर कूड़ा एकत्र कर सीतापुर में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र में भेजा जाता है ।जहाँ एकत्रित किये गए कूड़े का वर्गीकरण और जैविक खाद बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए कंपनी अप्रैल माह से निगम क्षेत्र के हर घर से मात्र 50 रुपये प्रति माह सहयोग राशि के रूप में लेगाऔर हर दुकान, होटल से 100 रुपए मात्र लेगा। एकत्रित किये जाने वाली सहयोग राशि कंपनी के संसाधनों मात्र पर खर्च करती है। वही उन्होंने कहा कि हरिद्वार के धार्मिक नगरी के चलते यहाँ आएदिन धार्मिक आयोजन होते रहते है।जिसके चलते शहर भर में लाखों के संख्या में यात्री आते है। जिस कारण कंपनी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। जिसको पूरा करने के लिए केआरएल नए वाहन भी लेने जा रही है। ताकि शहर की तंग गलियों में भी कूड़े को एकत्रित करने ले लिए वाहन आसानी से पहुच सके। इस अवसर पर ऋषिकेश निगम के एम. एन. ए., सी0एस0 चैहान सहित, सहायक अभियंता नेगी, नगर स्वास्थ अधिकारी कैलाश गुंजियाल, विवेक शर्मा सहित केआरएल के प्लांट हेड प्रशांत कौशिक मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles