डलहौजी हिमाचल में खाई में गिरी बस, 10 की मौत

Spread the love

हिमाचल। एजेंसी।प्रदेश के डलहौजी में एक निजी बस करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या 7 से बढ़कर 10 हो गई है। साथ ही 25 लोग अभी भी घायल हैं। घायलों का चंबा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं हादसे पर सीएम जयराम ठाकुर ने दुख जताया है। सीएम ने कहा कि सरकार दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा डलहौजी के पंचपुला के पास हुआ है। हादसे का शिकार हुई बस पठानकोट से डलहौजी की तरफ जा रही थी। तभी ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया और बस खाई में जा गिरी। चंबा के एसपी डॉ मोनिका ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles