कल खुलेंगें बाबा केदारनाथ के कपाट

कल खुलेंगें बाबा केदारनाथ के कपाट
Spread the love

रुद्रप्रयाग। केदारपुरी देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आगवानी को तैयार है। पर्याप्त मात्रा में राशन केदारपुरी पहुंचा दिया गया है और यात्रियों के रहने की भी धाम में समुचित व्यवस्था है। विद्युत, पेयजल व संचार सेवा बहाल करने के साथ ही पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही भी सुचारु हो गई है। धाम के कपाट नौ मई को खोले जाने हैं।

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि केदारनाथ में 300 टेंट लगाए गए हैं, जिनमें तीन हजार यात्री ठहर सकते हैं। तीन हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था पूर्व से ही उपलब्ध है। इनमें से दो हजार यात्री तीर्थपुरोहितों के पक्के भवनों और एक हजार गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के अतिथि गृह में ठहराए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि स्थानीय युवाओं को 250 टेंट लगाने की अनुमति दी गई है। प्रत्येक टेंट में दस यात्री ठहर सकते हैं। इसके अलावा जीएमवीएन भी टेंट लगा रहा है। डीएम ने बताया कि धाम के लिए घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही नियमित हो रही है और सौ क्विंटल लकड़ी वहां पहुंचा दी गई है।
इस बार ठंड अधिक होने के कारण दस स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे। बीएसएनएल व अन्य निजी कंपनियों ने भी अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। साथ ही दवाइयों का भी पर्याप्त इंतजाम है।

देवभूमि खबर

Related articles