फेसबुक पर पीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

नई दिल्ली।फेसबुक पर प्रधानमंत्री के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। इसकी जानकारी पर भाजपाइयों ने आक्रोश व्यक्त किया। पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई के लिए आगरा के थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार फेसबुक पर एक पार्टी के नाम से ग्रुप बनाया हुआ है। इस ग्रुप में मोनू खान नामक आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। इसके साथ ही टिप्पणी भी की है। इसकी जानकारी होने पर भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। रविवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ थाना एत्माद्दौला पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक पार्टी के नाम से ग्रुप धर्मेंद्र कुमार ने बनाया है। धर्मेंद्र कुमार और मोनू खान के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फेसबुक से अब यह पोस्ट हट गई है। हालांकि इसका स्क्रीन शॉट मिला है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles