बसपा सुप्रीमो मायावती सोनिया और राहुल से नहीं करेंगी मुलाकात

Spread the love

दिल्ली।लोकसभा चुनाव हो चुके हैं अब सबकी निगाहें 23 मई को आने वाले परिणामों पर टिकी हैं। एक्जिट पोल सामने आने के बाद अब तेजी से सरकार बनाने को लेकर अंदरखाने गुणा भाग भी जारी है, जहां विपक्षी दल अपनी एकता के दावे कर रहे हैं वहीं इसको लेकर मुलाकातों का दौर भी जारी है।

इस बीच सोमवार को बहुजन समाज पार्टी का बयान सामने आया कि बसपा सुप्रीमो मायावती का आज दिल्ली में यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है। ये बयान उन रिपोर्टों के बाद आया है जिसमें कहा जा रहा था कि मायावती आज विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत करेंगी। बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि- ‘मायावती जी का आज दिल्ली में कोई भी कार्यक्रम या मीटिंग शिड्यूल नहीं है मायावती जी आज दिल्ली में नहीं बल्कि लखनऊ में हैं।

इससे पहले तमाम मीडिया रिपोर्टों में ये कहा जा रहा था कि लोकसभा चुनाव के नतीजे जो 23 मई को आने हैं उससे पहले मायावती यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकती हैं। हालांकि शनिवार को आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने लखनऊ में जाकर मायावती से मुलाकात की थी।

देवभूमि खबर

Related articles