अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों को रेडक्रास सोसाइटी ने की सहायता प्रदान

Spread the love

अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। जिला अधिकारी व अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा नितिन सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में रेडक्रास सोसायटी ने आज विकासखण्ड चैखुटिया के ग्राम खीड़ा में 02 जून को हुई अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान की। सोसायटी द्वारा प्रभावित 52 परिवारों को फैमिली किट प्रदान की गयी । इस फैमिलि किट में कम्बल, बैड़शीट, तौलिया, धोती, तिरपाल, बाल्टी, स्टोव और 25 बर्तनों का सैट शामिल था। सोसायटी के सदस्यों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रभावितों परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना और यह सहायता प्रदान की । इस अवसर पर सोसायटी के सचिव डा0 सविता हयांकि ने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में यह सहायता प्रभावितों को विवरित की जा रही है। उन्होने कहा कि रेडक्रास सोसायटी आपदा के दौरान प्रभावितों के साथ है तथा हर सम्भव सहायता के लिए प्रतिबद्व है। सचिव ने बताया कि यह फैमिली किट भारतीय रेडक्रास सोसायटी राज्य मुख्यालय देहरादून से प्राप्त हुयी थी। उन्होने कहा कि रेडक्रास सोसायटी हमेशा आपदा के अलावा अन्य जरूरतमदों को समय-समय पर सहायता प्रदान करती है। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस विश्राल मिश्रा, भारतीय रेडक्रास सोसायटी के राज्य प्रतिनिधि बी0एस0 मनकोटी, रेडक्रास मेनेजमेन्ट के अध्यक्ष किशन गरूरानी, तहसीलदार सतीश बड़थ्वाल, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, थानाध्यक्ष रमेश बोरा के अलावा सोसायटी के अन्य प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles