सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिये ग्रामीण स्तर तक लोगों को जागरूक कर कार्य करना होगा:गणनायक

Spread the love

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर।। राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के तहत इन्सीडेन्ट रिस्पाॅन्स सिस्टम को लेकर पूर्ण जिम्मेदारी, तैयारी व तत्परता से कार्य करना होगा। यह बात विशेषज्ञ राज्य आपदा प्राधिकरण बीबी गणनायक ने तहसील जखोली में स्थित तहसील सभागार में आईआरएस सिस्टम से जुडे़ अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिये ग्रामीण स्तर तक लोगों को जागरूक कर कार्य करना होगा। आपदा की प्रकृति और प्रकार पर निर्भर करते हुए जिले में विभिन्न विभागों के प्रमुखों को अलग-अलग भूमिकाएं निभानी होगी। इस तरह की घटनायें घटित होने पर विभाग, स्थानीय प्राधिकारी, प्राइवेट सेक्टर आदि के पास उपलब्ध संसाधनों को प्रयोग किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आपदा आने पर इन्सीडेन्ट कमान्डर की भूमिका महत्वपूर्ण होती हैं। वह अपने साथ जुडे अधिकारियों से संसाधनों की उपलब्धता, संचार की उपलब्धता, स्टैजिंग एरिया, खोज, बचाव व राहत सामाग्री वितरण, घटना स्थल पर कानून व यातायात व्यवस्था एवं टीम के सदस्यों को इन्सीडेंट एक्शन प्लान (आईएपी) के अनुसार विभिन्न कार्यपालन के सम्बन्ध में अवगत करायंेगेे। एलओ लाॅइजनिंग आॅफिसर की भूमिका की वह एनडीआरएफ, एसएसबी, आईटीबीपी के समन्वय बनाये रखेंगे। इसी तरह सेफ्टी आॅफिसर आॅपरेशन सेक्शन, आॅपरेशन सेक्शन चीफ, स्टेजिंग मैनेजर, रिस्पोन्स ब्रांच, ट्रान्सपोर्ट ब्रांच, रिसोर्स यूनिट, योजना अनुभाग चीफ, डाक्यूमेंट यूनिट, टेक्निकल, लोजिकल एण्ड फाईनेंश सेक्शन, सर्विस ब्रांच, कम्युनिकेशन यूनिट लीडर, मेडिकल यूनिट लीडर, फूड यूनिट लीडर, स्पोर्टस ब्रांच लीडर सहित अन्य जो आईआरएस सिस्टम से जुडे हैं, उनको उनकी जिम्मेदारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों, पटवारियों, ग्राम विकास अधिकारी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रहे कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को हमें इस सिस्टम से जोड़कर जागरूक करना होगा। विशेषज्ञ राज्य आपदा प्राधिकरण ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान यदि किसी को कोई संशय हो तो वे बिना झिझक के पूछ सकते हैं, ताकि उसका समाधान हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण को प्राप्त करने के बाद वे अधिक सक्रियता से अपने कार्य को कर पायेंगे, ऐसा विश्वास है। राज्य आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा सभी जनपदों के आपदा प्रबन्धन विभाग को सक्रिय किया जा रहा है और उसे हर संसाधनों से लैस किया जा रहा है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जखोली देेवमूर्ति यादव, डीडीएमओ हरीश चन्द्र, नायब तहसीलदार सहित आईआरएस से जुडे अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles