HTML tutorial
HTML tutorial

पाक ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत के सुझाव को किया खारिज

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने अब शर्त रखनी शुरू कर दी है। दरअसल भारत ने पाकिस्तान को प्रस्ताव दिया था कि वह सिखों के धार्मिक स्थल पर पहुंचने के लिए करतारपुर कॉरिडोर को हमेशा खुला रखे, जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो, लेकिन पाकिस्तान ने भारत के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

पाकिस्तान ने भारत के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब में सिर्फ 700 श्रद्धालु ही जा सकते हैं। श्रद्धालुओं को करतारपुर विशेष समय के काल के दौरान ही जाने दिया जाएगा। भारत ने प्रस्ताव दिया था कि भारतीय नागरिकों को जिनके पास ओवरसीज इंडियन कार्ड है उन्हें गुरुद्वारा जाने दिया जाए। लेकिन पाकिस्तान का कहना है कि सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही यहां आने दिया जाएगा।

भारत ने यह भी सुझाव दिया था कि कॉरिडोर को सातों दिन, वर्ष के 365 दिन खुले रहने देना चाहिए, लेकिन पाकिस्तान का कहना है कि कॉरिडोर सिर्फ उस दिन ही खुलेगा जब गुरुद्वारा में लोगों को आने की इजाजत होगी। खास दिन पर भारत ने कहा था कि 10000 श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत होनी चाहिए, इस पर पाकिस्तान की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

देवभूमि खबर

Related articles