प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय आजीविका सम्मेलन में महिलाओं को किया सम्मानित

Spread the love

काशी।एजेंसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण के लिए ये दिवस पूरे विश्व में एक नई चेतना और नया उत्साह पैदा करता है। आज महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित दिन है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर मैं आप सभी को, देश की हर बेटी, हर बहन को नमन करता हूं। आप सभी नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आपकी सक्रिय भागीदारी और आशीर्वाद नए भारत के नए संस्कार गढ़ने में अहम हैं। सौभाग्य से आज मुझे भी माता अहिल्याबाई के संकल्प के साथ, काशी के लाखों जनों और देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं के साथ खुद को जोड़ने का मौका मिला है। थोड़ी देर पहले ही बाबा के दिव्य प्रांगण को भव्य स्वरूप देने के काम का शुभारंभ किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles