मुख्यमंत्री ने सतपुली में 727.06 लाख की विकास योजनाओं की दी सौगात
पौड़ी।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सतपुली राजकीय महाविद्यालय खैरासैंण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा, सहकारिता, दुग्ध विकास, प्रोटोकाॅल (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने भी शिरकत की। शिलान्यास कार्यक्रम के तहत उन्होने 727.06 लाख की विकास योजनाओं की सौगत दी। राजकीय महाविद्यालय खैरासैंण (सतपुली) जनपद पौड़ी गढ़वाल के भवन निर्माण कार्य हेतु 306.40 लाख, पर्यटन विभाग की 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के अन्तर्गत कम्युनिटी टूरिज्म को प्रोत्साहन देने हेतु खैरासैंण (सतपुली) में पर्यटक परिसर निर्माण कार्य हेतु 184.08 लाख तथा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल में विधान सभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखण्ड जयहरीखाल में खैरासैंण डौर-नागधार-बयाली मोटर मार्ग के किलोमीटर 2 से 24 मीटर स्पान 1.5 लेन क्लास ए लोडिंग स्टील गर्डर सेतु का निर्माण (द्वितीय निर्माण) लागत 173.43 लाख, खैरासैंण से डोर नगधार बायाली तक मोटर मार्ग का डामरीकरण 63.39 लाख का शिलान्यास किया गया।मुख्यमंत्री श्री रावत ने गावंवासियों का धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि जिन्होंने प्राइमरी स्कूल, इण्टर कालेज, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं राजकीय महाविद्यालय हेतु अपनी कीमती भूमि को दान किया। कहा कि 14 वर्षों से इस महाविद्यालय के लिए भूमि देखी जा रही थी और खैरासैंण गांव के लोगों द्वारा अपनी भूमि दान कर, शिक्षा के प्रति जागरूकता का परिचय दिया है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार गांवों के विकास के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत जल्दी एक बहुत बड़ी योजना ‘‘मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना‘‘ लाई जा रही है, जिसके तहत बिजली पैदा की जायेगी तथा उसे राज्य सरकार खरीदेगी। कहा कि 10 हजार लोगों को इस योजना के तहत स्वीकृति दे रहे हैं, यानि 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और उसकी 15 हजार मासिक इनकम होगी। कहा कि राजकीय महाविद्यालय निर्माण को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने विश्वास दिलाया है कि 10 माह के अन्दर भवन का निर्माण कार्य सम्पन्न हो जाएगा। उन्होने प्रदेश में पर्यटन संबंधी गतिविधियों में रोजगार की अपार सम्भावनाएं बताया है जिसके लिए लोगों को सहयोग देने की अपील की।क्षेत्रवासियों की मांग पर बेरोजगारों के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किये जाने की मांग उन्होंने कहा कि लवाड़ गांव में सैनिक विद्यालय के साथ-साथ कौशल विकास का कार्यालय स्थापित किये जाने भी स्वीकृति है। गांव के प्रधानों व ग्रामवासियों की ओर से गांव में एक सामुदायिक बारातघर बनाये जाने की मांग उठाई गई। जिस पर मुख्यमंत्री ने खैरागांव में बारातघर बनाये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हर घर मंे नल, हर नल में जल‘‘ के तहत प्रदेश के जरूरत मंदों को एक रूपये में स्वच्छ पानी का कनेक्शन उपलब्ध करायेंगे। जो कि पहले 2350 रूपये प्रति कनेक्शन निर्धारित किया गया था। इसके लिए पूरी रणनीति तय कर ली गई है। उन्होेंने कहा कि इस योजना के तहत 55 लीटर प्रति व्यक्ति मानकों के अनुसार शुद्ध जल मुहैया कराया जाएगा। इस योजना के तहत वर्ष 2024 तक सभी लोगों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा, जिस पर मिशन मोड के तहत कार्य चल रहा है। कहा कि सभी लोग 2350 रूपये प्रति कनेक्शन नहीं दे सकता था, इसलिए राज्य सरकार ने इसे एक रूपये प्रति कनेक्शन कर दिया, ताकि मा. प्रधानमंत्री जी का ‘हर घर मंे नल, हर नल में जल‘‘ का सपना पूरा हो सके। गुजर खण्ड योजना के तहत 40 गांव अच्छादित हो रहे हैं, जिसकी मा. मुख्यमंत्री ने घोषणा की गई, जो कि पूरे प्रदेश में ही लागू होगी, जिसके तहत प्राथमिकता के आधार पर इसे पूरा किया जायेगा। अर्द्धसैनिक बल की कैंटीन हेतु कोटद्वार में भूमि चयन करने हेतु जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए घोषणा की गई। सतपुली में भवन/शौचालय/पार्किंग आदि के लिए 03 करोड़ 26 लाख की स्वीकृति देने की घोषणा की गई। खैरासैंण से डौर-नगधार-बयाली मार्ग पर बनने वाले पुल निर्माण की स्वीकृति दी गयी। कहा कि बयाली गांव में पैराग्लाईंडिंग के लिए सर्वे हो गया है, जहां सड़क निर्माण की घोषणा करते हुए गांववासियों से सहयोग की अपेक्षा की गई। लोदी-रिखोला मार्ग से खैरासैंण के लिए पैराग्लाईंिडंग के लिए जो स्टेशन बनना है, उसके लिए घोषणा की गई। कहा कि 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के तहत खैरासैंण सतपुली में झील निर्माण जिसकी पूर्व में घोषणा की गई है, जो कोविड-19 के चलते व एक्सपर्ट न होने के कारण शुरू नहीं हो पायी है, वह भी बहुत जल्दी अन्य प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तरह विकसित होगी। इसके लिए एक्सपर्ट ले रहे है और नियोजित तरीके से इसको टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप मंे विकसित किया जायेगा। मा. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सतपुली में गल्र्स कालेज और इण्टर कालेज दो विद्यालय है अगर उनमें बच्चे कम हैं तो दोनो का एकीकरण हेतु प्रस्ताव भेज। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक निर्णय लिया है कि 1961 के बाद भूमि बंदोबस्त नहीं हुआ है, भूमि बंदोबस्त का कार्य शुरू करेंगे। कहा कि हमारे पहाड़ की महिलाओ का भी भूमि अधिकार होना चाहिए।कहा कि राज्य सरकार का एक ही मकसद है, विकास करना और इसके लिए भ्रष्टाचार पर रोक जरूरी है। कहा कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में सहयोग मिला है और इस पर पूरी तरह से रोक लगाने हेतु सभी का सहयोग जरूरी है। कहा कि हमे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं में अवार्ड मिला है, हमारे दो जिला में बेटियों की स्थिति बहुत खराब हो गयी थी, उन्हें गर्भ में मार दिया जाता था, जिस पर हमने रोक लागई। पर्यावरण में भी अवार्ड में मिला है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने एक निर्णय लिया है कि 1961 के बाद भूमि बंदोबस्त नहीं हुआ है, भूमि बंदोबस्त का कार्य शुरू करेंगे। कहा कि हमारे पहाड़ की महिलाओ का भी भूमि अधिकार होना चाहिए।
इस अवसर पर विधायक पौड़ी मुकेश कोली, विधायक दिलीप सिह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पाॅथरी, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिह रावत, उच्च शिक्षा निदेशक कुमकुम रौतेला, जिलाधिकारी धीराज सिह गरब्र्याल, एसएसपी पी. रेणुका देवी, अपर जिलाधिकारी डा. एस के बरनवाल, उपजिलाधिकारी एस एस राणा, अपर्णा ढौडियाल, एपीडी सुनिल कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिह नेगी, सीओ वंदना वर्मा, अनिल जोशी ग्राम प्रधान सुनीता देवी सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

