आईजी अभिनव कुमार ने जनपदों में 2018 एवं उससे पूर्व लंबित विवेचनाओं के विधिक निस्तारण के दिये निर्देश

आईजी अभिनव कुमार ने जनपदों में 2018 एवं उससे पूर्व लंबित विवेचनाओं के विधिक निस्तारण के दिये निर्देश
Spread the love

देहरादून। अभिनव कुमार पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा परिक्षेत्र के जनपदों में लम्बित विवेचनाओं का अवलोकन करते हुए वर्ष 2018 एंव उससे पूर्व के अभियोगो की विवेचनाओं के सम्बन्ध में समस्त जनपद प्रभारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी/विवेचको का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए ऐसी विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार विधिक निस्तारण करने  हेतु निर्देशित किया ।

पुलिस महानिरीक्षक ने समस्त जनपद प्रभारियों को आगामी माह में होने वाले त्यौहार/पर्व जैसे ईद-उल-जुहा(बकरीद), रक्षाबन्धन, जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत संक्रमणरहित, शान्ति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार एंव राज्य सरकार द्वारा अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 संक्रमण से सावधानी एवं रोकथाम हेतु अपने-अपने जनपदों में केन्द्र/राज्य सरकार की गाइड लाइन एवं दिशा- निर्देशों के अनुरूप आगामी पर्व/त्यौहारो को संक्रमणरहित, शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। त्यौहारो/पर्वो के अवसर पर नियुक्त किये जाने वाले *पुलिस बल को भी कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के सम्बन्ध में बरती जाने वाली सावधानियों से भली-भांति ब्रीफ कर बचाव एवं रोकथाम के उपकरण *(मास्क, सैनीटाईजर, पीपीई किट आदि) की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

उन्होंने प्रभारियों को ऐसे स्थान जो संक्रमण के दृष्टि से संवेदनशील हैं उन स्थानों पर अनावश्यक रुप से अधिक पुलिस बल नियुक्त न कर ऐसे स्थानों को चिन्हित कर समीक्षा कर आवश्यकता के अनुरूप ही सीमित संख्या में पुलिस बल नियुक्त कर संक्रमण की रोकथाम हेतु उचित सुरक्षा प्रबंध कराये जाये ताकि पुलिस कर्मियों का संक्रमण से बचाव हो सके।

देवभूमि खबर

Related articles