पत्रकारों पर राजद्रोह का केस दुर्भाग्यपूर्ण लोकतंत्र की हर प्रकार से हत्या कर रही भारतीय जनता पार्टी :- रविन्द्र सिंह आनन्द

पत्रकारों पर राजद्रोह का केस दुर्भाग्यपूर्ण लोकतंत्र की हर प्रकार से हत्या कर रही भारतीय जनता पार्टी :- रविन्द्र सिंह आनन्द
Spread the love

देहरादून । आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनन्द ने एक बयान जारी कर कहा है कि भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है भाजपा का एकमात्र लक्ष्य लोकतंत्र की हत्या करना है भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखंड के पत्रकारों पर ना सिर्फ राजद्रोह का केस लगाया बल्कि जबरन जेल में भी ठूंस दिया भाजपा सरकार के इशारे पर पूर्व में भी आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए धरने प्रदर्शन पर आप नेताओं पर केस किया गया इससे पूर्व मध्य प्रदेश में खरीद फरोख्त करके जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिरा दिया गया इससे यह साबित होता है की सरकार हर प्रकार से लोकतंत्र का हत्या कर रही है श्री आनंद ने कहा कि पत्रकारों का काम है सरकार की नीतियों को जनमानस तक पहुंचाना इसमें चाहे अच्छी नीति हो या खराब त्रिवेंद्र सरकार द्वारा जानबूझकर कुछ पत्रकारों को निशाना बनाते हुए उन पर केस ठोकना पूरी तरह से गलत है इस प्रकार त्रिवेंद्र सरकार पत्रकारिता की कलम को अपने कब्जे में जोर-जबर्दस्ती से लेना चाहती है उन्होंने कहा कि जिन पत्रकारों द्वारा पूर्व में भाजपा की अच्छी नीतियों को दिखाकर भाजपा की सरकार बनवाई आज वही पत्रकार भाजपा की गलत नीतियों को दिखाते हुए डर रहे हैं उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार द्वारा हिटलर शाही का एक नमूना पेश किया गया है जिसका परिणाम उन्हें 2022 के विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा ।

देवभूमि खबर

Related articles