कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने स्वास्थ्य महानिदेशक को सौंपा ज्ञापन
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने कोरोना वायरस कोविड 19 के चलते सभी सरकारी अस्पतालों की हालत खराब है मरीजांे को परेशानियांे सहित अनेकों समस्याओं के समाधान के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक से मुलाकात की और कहा कि जिसे समय रहते हुए हल किये जाने की आवश्यकता है की मांग की गई।
यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य महानिदेशक डा. अमिता उप्रेती से मुलाकात की और उन्हें अनेकों समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन में कहा गया कि
केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धित घोषणाएं की गयी थी उसमें से कोई भी ठीक प्रकार से कारगर नहीं हो पायी है। दून अस्पताल में 10 दिनों में सात कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है इसेध्यान दिए जाने की अति आवश्यकता है । जिला देहरादून में प्रत्येक वार्डो एवं ग्राम सभाओं में हेल्थपोस्ट खोला जाए जिससे समस्त स्टाफ घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों को कोरोना एवं डेंगू जैसी बीमारियों की जानकारी दे तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाईयां दी जाये।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के सभी चिकित्सालयों मंे पंजीकृत छोटे बडे चिकित्सकों की ओ.पी.डी सुनिश्चित करवाई जाए जिनसे लोग कम दरों पर अपना कोरोनाध्डेंगू टेस्ट व इलाज करा सके । चिकित्सालय में डाॅक्टरों, वार्ड बाय, नर्सिग स्टाफ व सफाई र्कमचारियों कि कमी की पूर्ति की जाए । ताकि मरीजों की ठीक प्रकार से देख भाल हो सके।
ज्ञापन में कहा गया कि समस्त चिकित्सालय में सफाई का ध्यान नहीं दिया जा रहा है । ज्ञापन में कहा गया कि जगह जगह गंदगी है आस पास एवं शौचालय में छिडकाव और सफाई करवाई जाए । अधिकांश मरीजों की चिकित्सालय में दवाईयां उपलब्ध नहीं हो पा रही है उन्हें बाहर से दवाईयां खरीदनी पड़ रही है।
ज्ञापन में कहा गया कि सभी चिकित्सालय परिसर में मरीजों के लिए साफ पेय जल की व्यवस्था करवायी जाए। मरीजों को एंटीबायोटिक, बच्चों की दवाईयां नहीं मिल पा रही है और शीघ्र दवाईयां उपलब्ध करवाई जाए तथा मरीजों को दिये जाने वाले स्ट्रेचरों के उपर गददे नहीं है जिससे मरीजों को परेशानी होती है और सभी डाॅक्टरों, वार्ड ब्वाॅय, नर्सिग स्टाफ व सफाई र्कमचारियों का कोरोना टेस्ट करवाया जाए और साथ-साथ सारे स्टाफ को मास्क, ग्लव्ज, प्लास्टिक एपरिन, मेडिकल किट आदि सुरक्षा उपकरण दिए जाए ।
ज्ञापन में समस्याओं पर गम्भीरता से विचार कर तत्काल इसका समाधान करें क्योंकि उत्तराखंड के कोने-कोने से गरीब व असहाय लोग इलाज के लिए देहरादून आते है तथा वह अपना इलाज ठीक प्रकार से करा सकेे। इस अवसर पर स्वास्थ्य महानिदेशक ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस कोविड 19 संक्रमण के चलते इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में प्रदेश वासियों की सेवाओं में कार्यरत चिकित्सक, स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅक्टर, नर्से, सफाई कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टाफ को उनकी कार्य कुशलता पर आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों मे अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सोम प्रकाश वाल्मिकी, राहुल रॉबिन पंवार, अरुण शर्मा, नीरज नेगी आदि मौजूद थे।

