मोदी के राज में पूरे देश की जनता त्रस्त हो चुकी है :लाल चंद शर्मा

मोदी के राज में पूरे देश की जनता त्रस्त हो चुकी है :लाल चंद शर्मा
Spread the love

देहरादून।। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा ने कहा कि मोदी के राज में पूरे देश की जनता त्रस्त हो चुकी है। केन्द्र सरकार द्वारा देश के संविधान के विरूद्ध निर्णय लिये जा रहे हैं जिससे पूरे देश में अराजकता एवं दहशत का माहौल व्याप्त है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत रिंग रोड स्थित कार्यालय में वार्ड अध्यक्षों एवं महानगर पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, अल्पसंख्यक, किसान महिलायें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तथा हर ओर भय का वातावरण बना हुआ है। देश की अर्थ व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी हैं।
श्री लाल चंद शर्मा ने कहा भाजपा की देश विरोधी, जन विरोधी तथा संविधान विरोधी नीतियों से देश की जनता आजिज आ चुकी है।

बैठक का संचालन श्री कंडारी ने किया।
बैठक में वार्ड अध्यक्ष अनिता सिंह, अनिता नेगी, ज्योति देवी, कविता नेगी, आशीष पुरोहित, गगन कक्कड़, जितेंद्र कुमार, सेवादल महानगर अध्यक्ष राजकुमार यादव, मिथलेश उपाध्याय, जिला प्रभारी परवादून अनिल नेगी, हरीश पंचवाल, ओम प्रकाश रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles