बंकिम मैमोरियल एजुकेशन फाउंडेशन ने बांटी होमियोपैथी दवाई

बंकिम मैमोरियल एजुकेशन फाउंडेशन ने बांटी होमियोपैथी दवाई
Spread the love

विकासनगर।पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार एवं विकासनगर विधायक रहे कांग्रेस नेता नवप्रभात ने संचालित बंकिम मैमोरियल एजुकेशन फाउंडेशन उत्तराखंड आयुष मंत्रालय द्वारा अनुमोदित कोविड -19 में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की होम्योपैथिक दवा का वितरण डाकपत्थर क्षेत्र में डॉ पंकज गौतम (सत्या होम्योपैथिक क्लिनिक, कैनाल रोड, हरबर्टपुर ) के माध्यम से समाजसेवीयों तनवीर आलम, प्रदीप बंसल, प्रमोद मित्तल, अशोक ठाकुर, दीन दयाल, नितिन आदि के सहयोग से डाकपत्थर के कुछ क्षेत्र में ड़ोर टू ड़ोर जाकर एवं कुछ क्षेत्र में कैम्प लगा कर निशुल्क रूप से कराया गया,जिसमें क्षेत्रवासियों ने लाभ उठाया।

इस अवसर पर नवप्रभात ने कहा कि जिस प्रकार से क्षेत्र में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उनको जागरूक करना उनकी जिम्मेदारी है।जनता को अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करना है और सोशल डिस्टेंसिंग सहित तमाम नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग संक्रमित हुए हैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। क्षेत्र की जनता को कोरोना जैसी महामारी से सुरक्षित रखने के लिए हर सम्भव प्रयास करें। थर्मल स्केनिंग कैम्प्स की सफलता और धर्मस्थलों में हैण्डफ्री सेनेटाइजिंग मशीनें इसी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत लगवाई गई हैं।अब जनता को कोविड -19 से बचाने के लिए उनके द्वारा निशुल्क दवा वितरण करा कर जनता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है।भविष्य में और कैंप भी लगाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर किया जाए, ये जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर राहुल प्रियंका गाँधी सेना के प्रदेश महासचिव भास्कर चुग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles