सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में तेजी से सुचारू की गई है कोरोना सैंपलिंग
विनीत कंसवाल,उत्तरकाशी
उत्तरकाशी।जनपद में कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन तत्परता व मुस्तैदी के साथ नजर बनाए हुए है ।
जिला चिकित्सालय में कोरोना वायरस सैम्पलिंग में अधिक भीड़ को दृष्टिगत रखते हुये जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशा- निर्देशों अनुसार सोमवार से बालिका इन्टर कालेज में कोरोना की सैम्पलिगं सोशल डिस्टेंसिंग के तहत व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में तेजी से सुचारू कर दी गयी ।
जिलाधिकारी दीक्षित ने कहा कि संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण को लेकर सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को अवश्य दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है ।जिला चिकित्सालय में कोरोना सैम्पलिंग की व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो इसलिए सैम्पलिंग का अलग केन्द्र बनाया गया है । ताकि सैम्पलिंग लेने में किसी भी तरह की शिथिलता उत्पन्न न हो । उन्होंने कहा कि जनपद में सैम्पलिंग अधिक-से अधिक हो इसके लिए टेस्टिंग केन्द्रों को बेहतर बनाये जाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । पहले की अपेक्षा वर्तमान में कोरोना वायरस सैम्पलिंग का प्रतिशत काफी बड़ा है । जिससे संक्रमण के नियंत्रण पर रोकथाम हुयी है ।
जनपद तहसील क्षेत्रांन्तर्गत सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि खांसी, बुखार, जुकाम आदि लक्षणों के सर्वे को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए ।

