स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन,क्रीडा प्रभारी अरविंद पैन्यूली ने किया धन्यवाद ज्ञापित
नई टिहरी।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के समापन दिवस में सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया।
दिन की शुरुआत टेबल टेनिस और बैडमिंटन पुरुष वर्ग के साथ हुई। टेबल टेनिस में सुमन सिंह ने और बैडमिंटन में मनीष राणा ने बाजी मारी। वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला भागीरथी तथा गंगा क्लब के बीच रहा जिसमे कि पहला सेट गंगा क्लब ने 28-26 से, दूसरा सेट भागीरथी ने 25-21 से तथा तीसरा सेट भागीरथी क्लब ने 25-21 से जीता। इस तरह भागीरथी क्लब की टीम ने मुकाबले में बाजी मारी। इसके पश्चात प्राचार्या तथा अन्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। विजयी खिलाड़ियों के नामों की घोषणा डॉ सतेंद्र ढौंडियाल के द्वारा की गई। प्रतियोगिताओं में डॉ सुशील कगड़ियाल, अरविंद रावत, नवीन रावत, डॉ सुमन गुसाईं, डॉ के के बंगवाल, डॉ कुलदीप सिंह, डॉ माधुरी कोहली, अरविंद राणा, वीर विक्रम परमार, डॉ प्रीतम सिंह, डॉ पुष्पा पंवार, गौरव इत्यादि ने मैच रेफरी की निर्णायक भूमिका के चलते मुकाबले को पारदर्शी बनाया। कमेंट्री बॉक्स से श्री हरीश नेगी, साक्षी शुक्ला, आशा डोभाल की रोमांचक उतार चढ़ाव और जोश ने दर्शकों के लिए खेल को और भी रोमांचक बनाया।महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ अरविंद मोहन पैन्यूली ने सभी छात्र-छात्राओं, निर्णायकों, दर्शकों तथा सभी उपस्थित प्राध्यापकों, कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ अरविंद मोहन पैन्यूली, प्राचार्य डॉ रेनू नेगी, डॉ अरुणा पी सूत्राधर, डॉ डी पी एस भंडारी, डॉ डी एस तोपवाल, डॉ शालिनी रावत, डॉ कविता काला आदि उपस्थित रहे।

