HTML tutorial
HTML tutorial

प्रधानमंत्री के आह्वान को सफल बनाते हुए कोरोना के विरुद्ध सामूहिक संकल्प शक्ति का परिचय देंः भगत 

प्रधानमंत्री के आह्वान को सफल बनाते हुए कोरोना के विरुद्ध सामूहिक संकल्प शक्ति का परिचय देंः भगत 
Spread the love


देहरादून।देवभूमि खबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से सभी देशवासी एकजुट होकर कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइट बंद कर बालकनी में दीया, मोमबत्ती या टॉर्च जलाने के प्रधानमंत्री के आह्वान को सफल बनाकर हम कोरोना के विरुद्ध अपनी सामूहिक संकल्प शक्ति का परिचय देंगे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना के खिलाफ महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ रहा है। श्री मोदी सभी राज्य सरकारों को साथ लेकर टीम इंडिया की भावना से अपने कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अकेले सरकार ही नहीं लड़ सकती है। इसमें जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित होनी जरूरी है। आम जनमानस को इस समय सामूहिक सोच व सामूहिक संवेदनशीलता के सिद्धांतों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के 5 अप्रैल के अभियान के पीछे यही अवधारणा निहित है। सब एकजुट होकर, एक साथ खड़े हो और एक जैसा सोचें। श्री भगत ने कहा कि सामूहिक सोच से लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के आह्वान को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा दिए गए बयान की भी आलोचना की और उनके बयान को संवेदनहीन और अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब देश कोरोना जैसी महामारी का संकट झेल रहा है, तब कांग्रेस अध्यक्ष को ऐसी बयानबाजी करने से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों की विश्व स्तर पर सराहना हो रही है।

देवभूमि खबर

Related articles