प्रधानमंत्री के घरेलू दौरों पर आए खर्च का रिकॉर्ड नहीं रखते:पीएमओ

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के घरेलू दौरों पर आने वाले खर्च का ब्योरा नहीं रखता। मुंबई स्थित आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सूचना के अधिकार के तहत पीएमओ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री परिषद के घरेलू और विदेश दौरों पर मई 2014 के बाद से आए खर्च की प्रकृति और विवरण की जानकारी देने का अनुरोध किया था।

इस आवेदन के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय में अवर सचिव और सीपीआईओ प्रवीण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के घरेलू दौरों पर आए खर्च का रिकॉर्ड नहीं रखा जाता क्योंकि यह खर्च किसी एक प्राधिकार के दायरे में नहीं आते। ऐसे दौरे विभिन्न सार्वजनिक संगठनों द्वारा आयोजित किये जाते हैं।

कुमार ने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार से जुड़े प्रधानमंत्री के दौरे आधिकारिक नहीं हैं और पीएमओ को इन दौरों का कोई खर्च नहीं उठाना होता है ऐसे में विवरण नहीं दिया जा सकता।

देवभूमि खबर

Related articles