वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावितों को राशन सामग्री वितरित की

वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत ने  प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावितों को राशन सामग्री वितरित की
Spread the love

देहरादून।वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश रावत ने अत्यधिक बरसात के कारण कैंट विधानसभा के अंतर्गत गांधीग्राम वार्ड में आपदा के कारण पुश्ते ढहने से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया एवं प्रभावित परिवारों से भेंट कर प्रभावितों को राशन सामग्री वितरित की ।

श्री दिनेश रावत ने कहा प्रदेश भर में अत्यधिक बरसात के कारण लोगों के बीच भय की स्थिति बनी हुई है व जल भराव की समस्य भी उत्पन्न हो रही है। इस मुश्किल वक़्त में भाजपा का हर कार्यकर्ता हर मोर्चे पर लोगो से साथ खड़ा है। प्राकृतिक आपदा हमारे काबू में नही होती लेकिन हम एक दूसरे की मुश्किल वक़्त में मदद कर थोड़ी राहत प्रदान कर सकते है और इसी कड़ी में गांधीग्राम में आई आपदा के प्रभावितों से भेंट कर उनका दुख दर्द जाना व साथ ही राहत हेतु खाद्य सामग्री भी प्रभावितों को वितरित करी। भाजपा सरकार हर परिस्थिति में आमजन के साथ खड़ी रहती है और आगे भी रहेगी व जल्द से जल्द जिस भी प्रकार की भी मदद इन लोगो प्रदान करने की कोशिश करेंगे।

इस अवसर पर भाई रोहित मौर्य, मंडल मंत्री श्री सोनू बाबूराम जी, पंडित राज डिमरी, मुकेश डबराल, दीपक शेखावत, सुरेश उनियाल, हिम्मत भंडारी व अन्य कार्यकर्ता बंधु एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles