2005 से पूर्व विज्ञप्ति के आधार पर नियुक्त कार्मिकों को पेंशन दिए जाने संबंध में मंत्रिमंडल समिति का गठन,एनएमओपीएस ने बनाया था दवाब

2005 से पूर्व विज्ञप्ति के आधार पर नियुक्त कार्मिकों को पेंशन दिए जाने संबंध में मंत्रिमंडल समिति का गठन,एनएमओपीएस ने बनाया था दवाब
Spread the love

देहरादून।।पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस उत्तराखंड 1 अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त सभी कार्मिकों को पुरानी पेंशन दिलाए जाने को लेकर संघर्षरत थी ।सरकार से लेकर बजट सत्र में भी एनएमओपीएस ने विधायकों, मंत्रियों पर पुरानी पेंशन को लेकर दवाब बनाया।जिसको लेकर सरकार ने मंत्रिमंडल समिति का गठन किया ।

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने बताया कि आंदोलन 1 अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त सभी कार्मिकों को पुरानी पेंशन दिलाए जाने तक लगातार संघर्ष करता रहेगा ।उन्होंने बताया कि मार्च माह में बजट सत्र के दौरान पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस के द्वारा गैरसैंण में सभी विधायकों और मंत्री गणों के समक्ष पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई और सरकार पर लगातार दबाव बनाए बनाया गया ।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 1 अक्टूबर 2005 से पूर्व विज्ञप्ति के आधार पर नियुक्त कार्मिकों को पेंशन दिए जाने संबंध में मंत्रिमंडल समिति का गठन किया गया जिसका पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीए स्वागत करता है और उम्मीद करता है कि सरकार प्रदेश में नियुक्त सभी कार्मिकों को पुरानी पेंशन का लाभ प्रदान करेगी ।

देवभूमि खबर

Related articles