बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर सीएम ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को घंटाघर देहरादून में भारत रत्न, डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर ने भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अम्बेडकर जी एक कुशल विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ व समाजसुधारक थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध तथा श्रमिकों, किसानों व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब डाॅ. अम्बेडकर के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए हमें समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे को बढ़ाने हेतु मिल जुलकर कार्य करना होगा।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में भारत रत्न, डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

देवभूमि खबर

Related articles