बिजली की गर्जना के साथ सरोवर नगरी में हुई बारिश
रिपोर्ट ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी के चलते आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। तेज बिजली की गर्जना के साथ बारिश पड़ने लग गई है। जिसके चलते चारों और कोहरे की चादर छायी हुई है। स्कूल के बच्चों को भी आने जाने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण आमने सामने कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है। अलबत्ता जनपद नैनीताल से कोई अप्रिय घटना का समाचार नही मिला है। मौसम के मिजाज बिगड़ने से ठंड भी पड़ने लग गई है। बारिश पड़ने से कई जगहों पर पहाड़ो से पत्थरों के लुढ़कने का भय बना रहता है। रास्ते बाधित हो जाते हैं। जिसके लिए प्रशासन ने कई जगहों पर जेसीबी मशीन को खड़ा किया है। जैसे मार्ग अवरुद्ध हो तुरंत युद्ध स्तर पर कार्य किया जाये। बारिश के चलते नाले गधरे उफ़ान पर आ गये हैं। बारिश का पानी नालियों के चौक हो जाने से सड़कों पर बह रहा है।

