बिना सुरक्षा दीवार लगाये रेलवे द्वारा मलबा डम्पिंग करने पर स्थानीय लोगों ने जताया ऐतराज

बिना सुरक्षा दीवार लगाये रेलवे द्वारा मलबा डम्पिंग करने पर स्थानीय लोगों ने जताया ऐतराज
Spread the love

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विवि श्रीनगर के चौरास स्टेडियम में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए भाग पर बिना सुरक्षा दीवार लगाये रेलवे द्वारा मलबा डम्पिंग करने पर स्थानीय लोगों ने ऐतराज जताया है।

लोगों का कहना है कि स्टेडियम के भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए भाग पर पहले सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाय एवं दीवार लगाने के बाद ही रेलवे द्वारा मलबा डम्पिंग कार्य करवाया जाय।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी ने कहा है कि वर्ष 2013 की आपदा के दौरान विश्वविद्यालय के स्टेडियम का अधिकांश भाग भूस्खलन की भेंट चढ़ गया था, जो तब से लेकर अब तक नौ साल बीतने के बाद भी न तो विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा स्टेडियम के बचाव के लिए कोई उपाय किए हैं और न हीं स्थानीय विधायक व सरकार द्वारा तब से लेकर अब तक लम्बा समय बीतने के बाद भी स्टेडियम की सुरक्षा के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि स्टेडियम के क्षतिग्रस्त भाग पर रेलवे द्वारा सीधे मलबा डम्पिंग कार्य करने से बरसात में मलबा बह कर श्रीनगर शहर वासियों के लिए सीधे तौर पर भारी खतरा हो सकता है। उन्होंने रेल विकास निगम सहित शासन प्रशासन से मलबा डम्पिंग कार्य करने से पहले सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य करने की मांग की है।

देवभूमि खबर

Related articles