महंगाई और तीन कृषि विधेयकों के खिलाफ जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरी

महंगाई और तीन कृषि विधेयकों के खिलाफ जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरी
Spread the love

विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी।बढ़ती महंगाई और तीन कृषि विधेयकों के खिलाफ जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार का फूंका पुतला कांग्रेस पार्टी का कहना है कि भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है। जरूरत की सभी चीजें फल, सब्जी, दालें दुगने दाम पर मिल रहे हैं। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बेतहाशा बढते दामों से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।

भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें मंहगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं। रसोई गैस सिलेण्डर के दाम इतने बढ चुके हैं कि गरीब आदमी के घर का चूल्हा बुझने की कगार पर है।भाजपा हर चुनावों से पहले अपनी सभी जनसभाओं में मंहगाई कम करने का ढिंढोरा पीटते थे किंतु उनके कार्यकाल में मंहगाई अपने चरम पर पहुंच गई है तथा आम आदमी उसके बोझ को सहन करने में असमर्थ हो गया है।
इस दौरान नगर अध्यक्ष दिनेश गौड़ नें कहा एक तरफ जहां वैश्विक महामारी कोरोना से दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों व छोटे व्यवसायियों के रोजगार बन्द होने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है तथा उनके सामने रोजी रोटी का संकट खडा हो गया है। निजी संस्थानों में काम करने वाले करोड़ों लोगों को अपने रोजगार से हाथ धोने पडे़ हैं ऐसी स्थिति में केन्द्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाये जा रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दाम सरकार की संवेदनहीनता, गरीब विरोधी तथा जनविरोधी नीति का परिचय देती है।
यहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों को भाजपा सरकारों की संवेदनहीनता बताते हुए कहा कि अनाज, फल, सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं तथा पहले से मंहगाई से त्राहि-त्राहि कर रही जनता पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस) की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि से त्रस्त हो चुकी है, अब मंहगाई बर्दास्त करने की स्थिति में नहीं है। जहां यूपीए शासन में अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 150 डाॅलर प्रति बैरल होनेे के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम काफी कम थे वहीं वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बहुत कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल डीजल व रसोई गैस के दामों मे लगातार वृद्धि की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles