भाईचारा एकता मंच ने पुलिस कर्मियों व दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया
रूद्रपुर।भाईचारा एकता मंच ने थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस द्वारा 112 पर सूचना देने वाले ब मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों पर कार्रवाई कर दोषियों को छोड़ने के मामले में पुलिस कर्मियों व दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में बताया कि मोहल्ला संजय नगर खेड़ा शिव मंदिर में अखंड संकीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था दिनांक 6 सितंबर की रात्रि लगभग 1:00 बजे मोहल्ले के ही कुछ दबंग लोगों ने मंदिर के गेट पर जूते चप्पल की देखभाल करने वाले एक 12 वर्षीय किशोर को बेरहमी से पीटा जिससे वह बेहोश हो गया। सूचना पर मंदिर के अंदर से समीर नामक व्यक्ति बाहर आया और उसने उन दबंगों का विरोध किया जिस पर उनमें से एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से समीर पर हमला कर दिया समीर के हाथ पैर व मुंह में धारदार हथियार लगने से खून बहने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया मंदिर में कीर्तन सुन रहे एक अन्य व्यक्ति श्रीपद ने 112 पर पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले दबंग लोगों के घर में बैठकर कुछ बात की और बाद में लोगों से यह कहकर समीर को साथ ले लिया कि इसका मेडिकल कराने ले जा रहे हैं और बेहोशी की अवस्था में पड़े 12 वर्षीय किशोर को मोहल्ले के अन्य लोग जिला अस्पताल ले गए पुलिस ने समीर का मेडिकल परीक्षण कराने के बजाए उसे ले जाकर हवालात में बंद कर दिया बाद में 112 पर सूचना देने वाले श्रीपद को भी पूछताछ के नाम पर थाने बुलाया और उसे भी हवालात में बंद कर दिया उसी समय थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने गाली गलौज कर भगा दिया सुबह जब घटना की जानकारी ली गई तो पुलिस ने बताया कि उन्होंने 5 लोगों को धारा 151 में निरुद्ध कर दिया है जब हवालात में जाकर देखा तो समीर खून से लथपथ था और हवालात में पूरी तरह खून बह रहा था पुलिस ने तुरंत 11:00 बजे ही ले जाकर समीर व अन्य लोगों को जिला चिकित्सालय पहुंचा दिया और मेडिकल परीक्षण कराने के बाद माननीय उप जिलाधिकारी न्यायालय में पेश कर दिया ।पुलिस ने धारदार हथियार से हमला करने वाले व्यक्ति को थाने से ही छोड़ दिया और उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जब लोगों द्वारा इसका कारण पूछा गया तो ट्रांजिट कैंप पुलिस ने वहां मौजूद महिलाओं के साथ बदतमीजी भी की है।
भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करा कर धारदार हथियार से हमला करने वाले दोषियों उन को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा
इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट अनुरोध श्रीवास्तव सीमा शर्मा संध्या गायन मीनू राय आरती वैद्य आदि उपस्थित रहे।


