भाजपा कार्यकर्ताओं समेत स्कूल के बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में भाजपा मंडल के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों समेत तमाम लोगों ने तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दिया।
यह यात्रा पंडित गोबिंद बल्लभ पंत पार्क से शुरू होती हुई भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, बंदेमातरम नारों के साथ व शहीदी दिवस में लगाये जाने वाले नारों के साथ तल्लीताल महात्मा गांधी मूर्ति तक गये।

तिरंगा यात्रा में विधायक सरिता आर्या, राज्य मंत्री शांति मेहरा, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, विकास जोशी, आंनद बिष्ट, मनोज जोशी, कैलाश मिश्रा, भूपेंद्र बिष्ट, मनोज जगाती, भगवत रावत, समेत सैकड़ों की सँख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय लोग एवं स्कूली बच्चे शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles