भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ ‘झांसा पत्र’:कांग्रेस

नई दिल्ली।एजेंसी।भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र झूठ का गुब्बारा है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मोदी जी जुमलों की खेती कर रहे हैं। मोदी सरकार का मूल मंत्र है ‘झांसे में फांसो।’
सुरजेवाला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सत्ता के नशे में चूर है। संकल्प पत्र से अच्छा है बीजेपी को माफीनामा देती। उन्होंने कहा बीजेपी ने अपनी नाकामी दूसरों पर थोपी। बीजेपी ने आजतक काले धन पर चर्चा नहीं की। भाजपा के शासन में बेरोज़गारी बेतहाशा बढ़ी है। कांग्रेस ने कहा बीजेपी को 125 झूठे वादों का हिसाब देना चाहिए।
सुरजेवाला ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश में 4 करोड़ 70 लाख नौकरियां चली गईं। मोदी जी ने अपने संकल्प पत्र में नौकरी और रोज़गार का नाम तक नहीं लिया। घोषणापत्र में नोटबंदी की बात तक नहीं की गई। सुरजेवाला ने कहा हर महीने 45 हज़ार करोड़ का कर्ज़ लिया गया।
सुरजेवाला ने कहा सेना की मज़बूती का वादा था मगर सेना के शौर्य का राजनीतिक इस्तेमाल किया परन्तु भारतीय सेना और सैनिक मोदी जी के अत्याचार का शिकार हुए। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ रोज़गार का वादा किया था। यानी कि पांच साल में दस करोड़ लेकिन इसके उलट 4 करोड़ 70 लाख नौकरियां चली गईं।

