मोदी को राजनीती और सत्ता से बाहर कर देना चाहिए: ममता बनर्जी

Spread the love

कलकत्ता।एजेंसी।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सोमवार को उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी को सत्ता और राजनीति से बाहर करना चाहिए और उनके मुंह को चिपकने वाले सर्जिकल टेप से बंद कर देना चाहिए।

बनर्जी ने रैली में कहा कि मोदी के पास किसानों और मध्य वर्ग की समस्याओं पर ध्यान देने का वक्त नहीं था क्योंकि वह अपने पांच साल के कार्यकाल में साढ़े चार साल दुनिया ही घूमने में व्यस्त रहे। बनर्जी ने आरोप लगाया कि जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो मोदी हर किसी को डरा-धमका रहे है और झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर झूठ बोलने की कोई प्रतियोगिता हुई तो मोदी को उसमें पहला पुरस्कार मिलेगा।

पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा, ‘इस चुनाव में लोग उनके होठों पर ल्यूकोप्लास्ट चिपका देंगे ताकि वह झूठ ना बोल पाएं। देश की खातिर उन्हें ना केवल कुर्सी (प्रधानमंत्री पद) बल्कि राजनीति से भी बाहर करना चाहिए।

देवभूमि खबर

Related articles