पीएम जन्मदिवस सेवा सप्ताह के पहले दिन भाजपा नेता दिनेश रावत ने इम्युनिटी बूस्टर किट वितरित किये
देहरादून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के उपलक्ष में सेवा सप्ताह के प्रथम दिन कैंट विधानसभा वार्ड 43 द्रोणपुरी में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश रावत ने क्षेत्रवासियों के साथ वृक्षारोपण किया व सभी को एक-एक पौधा भेंट किया । उन्होंने क्षेत्रवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित होने के लिए कहा । इस अवसर पर उनके द्वारा कोरोना से लड़ने हेतु आयुष किट व होम्योपैथी दवाई(इम्युनिटी बूस्टर) वितरित की गई।
इस अवसर पर श्री विजय चौहान , भाजपा नेता श्री सोनू कुमार, बाबूराम, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री हिम्मत भंडारी , श्री सुनील बिष्ट , श्री विनोद तोमर , श्री अरुण कुमार, श्री रामपाल, श्री जीएस बिष्ट, श्री उमेश ख्याली शर्मा, श्री आनंद लेख वार, पंडित मदन मोहन लखवारा, श्री बीडी उनियाल, श्री राम प्रसाद जोशी, श्री कैलाश चंद्र पांडे, श्री राजेंद्र रावत, श्री विकास गैरोला, श्री राकेश शर्मा, श्री नंदकिशोर शर्मा, बजरंग दल कार्यकर्ता श्री आशीष बलूनी, श्री देवेंद्र थपलियाल, श्री सुनील उनियाल व सम्मानित मातृशक्ति व क्षेत्रवासी मौजूद रहें।


