HTML tutorial
HTML tutorial

डॉ धन सिंह रावत ने किया खिर्सू ब्लॉक में जनसम्पर्क,गांव-गांव में जनता ने किया भव्य स्वागत

डॉ धन सिंह रावत ने किया खिर्सू ब्लॉक में जनसम्पर्क,गांव-गांव में जनता ने किया भव्य स्वागत
Spread the love

श्रीनगर।भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज खिर्सू ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क किया। जहां उन्हें लोगों का अपार जनसमर्थन मिला और जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया।

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज खिर्सू ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान गांव-गांव में लोगों ने डॉ रावत का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह उनके समर्थन में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। क्षेत्र में मिल रहे अपार जनसमर्थन पर डॉ रावत ने स्थानीय लोगों का आभार जताया। उन्होंने लोगों से राज्य में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने की बात कही। डॉ रावत ने कहा कि राज्य का विकास सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है। गांवों में जनसंवाद के दौरान उन्होंने बताया कि श्रीनगर विधानसभा सभा क्षेत्र में उनके द्वारा करोड़ों के विकास कार्य किये गये, जिनका लाभ जनता को मिल रहा है। डॉ रावत ने बताया कि प्रत्येक पत्र परिवार को शौचालय की सुविधा दी गई, उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिये गये। श्रीनगर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया, लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिये कई विभिन्न योजनाएं संचालित की, ग्रामीण महिलाओं को घसियारी किट दी। मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना संचालित कर ग्रामीण महिलाओं के सर का बोझ कम किया और उनके घर तक पौष्टिक पशुआहार रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। चटाई मुक्त अभियान चला कर क्षेत्र के सभी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध किये। डिग्री कॉलेज खोले और उन्हें हाईटेक बनाया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जो विकास से अछूता रहा हो।
डॉ रावत ने स्वीत, भैसकोट, उज्जवलपुर, कोल्ठा, मरखोड़ा, कोठगी, ग्वाड़, बुदेसु, पोखरी, धरखोला, चोरकंडी, कटाखोली, जोगड़ी, सुरालगांव, रामपुर सहित कई गांवों में जनसंवाद किया कर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने डॉ धन सिंह रावत को भरपूर समर्थन देने की बात कही। लोगों ने कहा कि डॉ रावत जैसा कोई नेता नहीं है जो क्षेत्र का इतना विकास कर सके। स्थानीय लोगों ने इस बार भी डॉ धन सिंह रावत को वोट देकर दोबारा क्षेत्र का विधायक बनाने की बात कही।

जनसम्पर्क के दौरान खिर्सू मंडल संयोजक लखपत भंडारी, विधानसभा सह-संयोजक नितिन घिल्डियाल, मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, महामंत्री अनिल भंडारी, प्रधान मरखोड़ा मनीषा बहुगुणा, प्रधान चमराडा जितेंद्र धनाई, प्रधान जलेथा गणेश भंडारी, प्रधान गहड़ उत्तम सिंह, प्रधान मंडोली पंकज रावत, बुडेसु प्रधान महिताब सिंह, पूर्व प्रधान सिंगोरी नरेंद्र सिंह, प्रधान देवलगढ़ प्रमोद उनियाल, प्रधान कोठगी ताजबर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र नेगी, कुंजिका प्रसाद उनियाल, विनोद नेगी, हेमंत नेगी, विनोद बिष्ट, अर्जुन रावत, हरीश चौहान, रविन्द्र रावत, धीरेंद्र भंडारी सहित कई समर्थकों रहे।

देवभूमि खबर

Related articles