सरोवर नगरी में मौसम ने ली करवट

सरोवर नगरी में मौसम ने ली करवट
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आज दोपहर के बाद मौसम ने फिर करवट बदल डाली । हवाओं के साथ साथ मूसलाधार बारिश पढ़ने लग गयी। जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। पर्यटकों ने भी इधर उधर होटलों , दुकानों, व छाताओ का सहारा लिया ।जैसा कि पहले भी कई बार बता चुके हैं नैनीताल सरोवर नगरी का मौसम किस समय बदल जाये कुछ कहा नही जा सकता।बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मूसलाधार बारिश के चलते कूड़ा करकट झील में समा गया। पर कुछ पर्यटकों ने बारिश में भी नोकायन का आनंद लिया। बारिश के चलते कई बार नेटवर्क की परेशानी भी देखने को मिल रही है।

देवभूमि खबर

Related articles