अल्मोड़ा भैसियाछाना विकास खंड के ग्राम सभा थिकालना से जौलबाज पांच किलोमीटर तक सड़क की स्थिति बदहाल
अल्मोड़ा ।भैसियाछाना विकास खंड के ग्राम सभा थिकालना से जौलबाज पांच किलोमीटर सड़क के स्थिति बदहाल है।लोगों को अपनी जान जोखिम पर डालकर ब्रांच सड़क से मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों द्वारा विभाग और प्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी स्थिति जस की तस है।
प्रताप सिंह नेगी रीठगाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष व सचीव नन्दन राना का कहना है। अभी सावन का महिना आने वाला है अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के लोग इस सावन के महिने में जागेश्वर धाम पूजा करने आते हैं। लेकिन सड़क मार्ग की हालत से यहां लोग रास्ते में ही फस जाते हैं।।थिकालना जौलबाज पांच किलोमीटर सड़क मार्ग को तिनैली मंगलता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के साथ लिंक करने से अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के सरधालूओ के लिए जागेश्वर मंदिर में दर्शन व पुजा पाठ के लिए सुविधा हो। जौलाबाज से धिकालना पांच किलोमीटर सड़क मार्ग के बदहाल स्थिति से ये मंगलता तिनली 27/किलोमीटर सड़क मार्ग का कोई औचित्य नहीं जब ये। पांच किलोमीटर सड़क मार्ग लिंक नहीं होती तब जागेश्वर मंदिर केलिए सरधालूओ के लिए आवागमन की परेशानी है।।
मंगलता त्तिनैली प्रधान मंत्री ग्रामीण सडक के साथ थिकालना जौलाबज सड़क मार्ग के को लिंक करने के लिए रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति ने कई बार मिटिग करके मुख्यमंत्री व राज्य परिवहन मंत्री को ज्ञापन भी दिये। लेकिन ये पांच किलोमीटर सड़क मार्ग राज्य सड़क अधिनियम के साथ नहीं बनी।।इससे पहले तत्कालीन सरकार के विधायक निधि और अभी वर्तमान सरकार के विधायक निधि से सड़क मार्ग बनायी गयी। लेकिन सड़क मार्ग बनने के बाद इस सड़क मार्ग से जागेश्वर मंदिर पूजा पाठ करने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।तिनैली मंगलता प्रधानमंत्री मंत्री ग्रामीण सड़क मार्ग का औचित्य तब है जब थिकालाना से जौलाबाज सड़क मार्ग को इस सड़क मार्ग से लिंक किया
रीठगाडी दगड़ियों संघर्ष समिति व निकालना के ग्रामीणों ने ये पांच किलोमीटर सड़क को राज्य सड़क के द्धारा सड़क निर्माण कार्य के लिए गुहार लगाई । लेकिन विधायक निधि से थोड़ा मोड़ा काम करके सड़क मार्ग दिखा दिया।।
उपरोक्त विषय में अवगत कराना है कि पीएमजीएसवाई योजना के तहत मंगलता त्रिनेली से थिकलना वाली मोटर मार्ग लंबाई 27.50 किमी से थिकलना तक लास्ट पॉइंट बनाया गया है जिससे आगे 5 किलोमीटर रोड जिसे लिंक करना छोड़ दिया गया है जिससे गंगोलीहाट मंगल ता सेराघाट दिल्ली बूढ़ा धनेली से आने वाली सभी गाड़ियां थिकलना तक तो पहुंच पा रहे है लेकिन उससे आगे जाने वाले श्रद्धालु जैसे वृद्ध जागेश्वर जागेश्वर विमल कोर्ट मंदिर बाजार अल्मोड़ा आने जाने वाले सभी यात्री लोग थिकलना के आसपास के जंगलों में रोड खतरनाक होने के कारण फस जा रहे हैं जिसका उदाहरण यह विडियो है
प्रकाशन व सरकार से अनुरोध है कि इस 5 किमी सड़क को जल्द से जल्द बनाकर क्षेत्रवासियों को इसका लाभ दिया जाए
जौलाबाज थिकालना सड़क मार्ग को राज्य ग्रामीण सड़क मार्ग के द्धारा निर्माण कार्य के लिए मांग करते हुए समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, सहसचिव नन्दन राना, समाजिक कार्यकर्ता कुंदन राना, प्रताप सिंह राणा,हीरा सिंह राणा, गोबिंद सिंह राणा ने गुहार लगाई।

