शिवसेना ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया

शिवसेना ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया
Spread the love

देहरादून। शिवसेना देहरादून द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया
शिवसेना कार्यकर्ता मुख्यालय गोविंदगढ़ पर एकत्रित हुए एवं पुतले को लेकर प्रदर्शन करते हुए गोविंदगढ़ पहुंचे वहां जोरदार नारेबाजी के दौरान केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि आज केंद्र सरकार कुछ पूंजीपतियों की सरकार बन गई है जो कि उनके इशारो पर काम कर रही है महंगाई और बेरोजगारी ने समाज के हर वर्ग की कमर तोड़ दी है परंतु केंद्र की अंहकारी सरकार आंखें मूंद मस्त सो रही है
इस अवसर पर युवा नेता पंकज तायल ने कहा कि पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस एव सभी जरूरी सामान आज आसमान छू रहे हैं और आम जनमानस केंद्र की गूंगी बहरी सरकार से त्रस्त है राकेश बंसल ने कहा कि इस अहंकारी एवं पूंजीपतियों की सरकार को जनता आने वाले चुनाव में सबक सिखायेगी ।

इस अवसर पर शिवम् गोयल, वासु परविन्दा, मनजीत भट्ट, रोहित बेदी, निशा मेहरा, कृष्णा देवी, शीला सिंह, रेखा मित्तल, हरीश रावत, हर्ष सिंघल, पुल्कित परविन्दा, संजीव मेठानी, मनोज गुप्ता, आदि शिवसेनिक उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles