वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सौंपा ज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सौंपा ज्ञापन
Spread the love

देहरादून।वरिष्ठ भाजपा नेता व राज्य आंदोलनकारी दिनेश रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को दो बिंदुओं युक्त ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कहा कि आई.टी.बी.पी, सीमाद्वार में 45+ आयु वर्ग का टीकाकरण अभियान पहले से जारी है।जिसमे मुख्यमंत्री से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए भी टीकाकरण प्रारंभ करने हेतु आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि तीसरी लहर के दृष्टिगत आई.टी.बी.पी, सीमाद्वार हॉस्पिटल व प्रेमनगर संयुक्त चिकित्सालय में कोविड मरीज़ों के इलाज़ की व्यवस्था,ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर व अन्य उपकरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जिस से आसपास के क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने उन्हें इन विषयों पर सकारात्मक चर्चा व आश्वासन दिया।जिसके लिए क्षेत्रवासियों की ओर से उनको धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles