मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी में पंचायत प्रतिनिधियों से किया जनसंवाद ,उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
नई टिहरी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगर पालिका परिषद हाल नई टिहरी मेंआयोजित “जन संवाद” आपका सुझाव हमारा संकल्प कार्यक्रम में प्रतिभाग किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास खंडों के कुल 18 ग्राम प्रधानों को मनरेगा, एनआरएलएम स्वयं सहायता समूह में कार्यों एवं ग्राम स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के जाने पर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों सीधे तौर पर संवाद किया गया एवं उनकी समस्याएं सुनीं उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांव में आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े होते हैं जिसके फलस्वरूप प्रधानों के सुझाव काफी महत्वपूर्ण होते हैं विभिन्न विकास खंडों से आए करीब 400 प्रधानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंद्रबनी कुंजापुरी की धरती को प्रणाम करता हूं उन्होंने कहा श्री नरेंद्र मोदी जी की अपेक्षा अनुसार तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा राज्य अपना 25 वां स्थापना दिवस मना रहा होगा तभी राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणी आदर्श राज्य होगा हमारी सरकार प्रत्येक क्षेत्र में प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लक्ष्य रख रही है जिसके अंतर्गत प्रत्येक विभाग को आने वाले 10 साल हेतु रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं लोगों की राय एवं संवाद विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं पलायन रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए इसके लिए सरकार ने बौद्धिक विचार से श्रृंखला कार्यक्रम की शुरुआत की है इसके माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव ले रही है इसके आधार पर विकास की रूपरेखा बनाई जाएगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हिंदुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बने इसके लिए विकल्पों रहित संकल्प के मंत्र के साथ हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है ।सरकार प्रत्येक व्यक्ति से आए सुझाव पर कार्य करेगी ।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पर जन भावनाओं के अनुरूप फैसला लिया गया ।हमारी सरकार जो घोषणा करेगी उनका शासनादेश भी जारी करेगी ।साथ ही हर घोषणा से पहले उनका वित्तीयआंकलन भी किया जाता है। हम राजनीति में लोकनीति पर कार्य करेंगे ।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पीआरडी जवानों, उपनल कर्मियों ,ग्राम प्रधानों ,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन कार्यों को मिलने वाली पेंशन को भी हमारी सरकार ने बढ़ाने का कार्य किया है ।खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य में नई खेल नीति लाई गई है। हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है ।लंबे समय से चली आ रही पुलिस भर्ती की मांग को भी सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। आपदा के दौरान सरकार एवं प्रशासन ने पूरी निष्ठा से कार्य किया है ।जिसके फलस्वरूप हमने बड़े पैमाने पर होने वाले जानमाल के नुकसान से राज्य को बचाया है। हाल ही में टिहरी क्षेत्र में भी 21 योजनाओं का शिलान्यास मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा हमारी सरकार सरलीकरण समाधान और निस्तारण के मंत्र के साथ आगे बढ़ने का कार्य कर रही है इस दौरान उन्होंने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को देश के साथ ही उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति बताया ।विभिन्न विकास खंडों से आए ग्राम प्रधानों ने मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाए जाने लोक परंपरा के अनुसार होम स्टे योजना का क्रियान्वयन बंजर भूमि पर स्वरोजगार हेतु अलग योजना लाई जाए जैसे विभिन्न सुझावों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया ।जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेने की बात कही।
इस दौरान टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह ,जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान ,जिला अधिकारी ईवाआशीष श्रीवास्तव ,एसपी नवनीत सिंह भुल्लर ,जिला अध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

