मुख्यमंत्री ने वीसी से की पंचायतीराज विभाग की समीक्षा
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने गुरूवार को अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की। इसमें मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभाग के माध्यम से कराए जाने वाले कार्यों में तेजी लाने तथा इसमें जल जीवन मिशन को भी जोड़े जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों को आवंटित धनराशि के व्यय की समीक्षा करने एवं शीघ्र ही अवशेष धनराशि व्यय करने के निर्देश दिए। साथ ही विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से पूर्व में सेवाएं देने वाले डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं कनिष्ठ अभियन्ता की एक वर्ष की तैनाती हेतु प्रस्ताव तत्काल वित्त विभाग को प्रेषित करने के भी निर्देश दिए।

