मनरेगा के कार्यों का निरंतर अनुश्रवण कर लक्ष्य समय पर पूर्ण किए जाएं :मुख्यमंत्री

मनरेगा के कार्यों का निरंतर अनुश्रवण कर लक्ष्य समय पर पूर्ण किए जाएं :मुख्यमंत्री
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना एवं ग्राम्य विकास विभाग की अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा के कार्यों का निरंतर अनुश्रवण कर लक्ष्य समय पर पूर्ण किए जाएं साथ ही बंजर भूमि को आबाद करने के लिए मनरेगा के अंतर्गत रोजगार कार्यक्रम भी प्रारंभ किए जाएं। उन्होंने पलायन को रोकने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के संसाधन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में अपर सचिव ग्राम्य विकास श्री उदयराज, अपर सचिव डाॅ. इकबाल अहमद एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles