अमृत योजना में स्वीकृत कार्यों में तेजी लाएं :मुख्यमंत्री

अमृत योजना में स्वीकृत कार्यों में तेजी लाएं :मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में शहरी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए राज्य के स्थानीय निकायों में स्वच्छता प्रबंधन और जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने एवं नगर निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने चार धाम यात्रा मार्ग में स्थित निकायों में शौचालय की अच्छी सुविधाएं सुनिश्चित करने व शहरों में रैनबसेरों में स्वच्छता का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत योजना में स्वीकृत कार्यों में तेजी लाई जाए। इन्हें लक्ष्य के अनुरूप समय पर पूरा किया जाए। केवल पानी के कनेक्शन देना ही नहीं बल्कि दिये गये कनेक्शनों में पानी की उपलब्धता भी हो। मुख्यमंत्री ने मलिन बस्तियों के सुधार और शहरों में पार्किग की सुविधा पर भी बल दिया। शहरों में स्वच्छता के कार्यों की लगातार मानिटरिंग की जाए।

देवभूमि खबर

Related articles