HTML tutorial
HTML tutorial

कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए :मुख्यमंत्री

कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए :मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज सचिवालय में शहरी विकास एवं आवास विभाग की घोषणाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शहरी विकास विभाग की 195 घोषणाओं में से 125 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष 70 का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार आवास विभाग में 96 घोषणाओं में से 36 पूर्ण हो चुकी हैं, शेष का कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाने और कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि मैं भी समय -समय पर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करूंगा।

बैठक में सचिव श्री शैलेश बगोली, प्रभारी सचिव श्री सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय, श्री विनोद कुमार सुमन एवं शहरी विकास तथा आवास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles