मुख्यमंत्री ने की राजकीय महाविद्यालय मनीला को स्व. सुरेंद्र सिंह जीना के नाम पर करने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने की राजकीय महाविद्यालय मनीला को स्व. सुरेंद्र सिंह जीना के नाम पर करने की घोषणा
Spread the love

अल्मोड़ा।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा सल्ट के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्व जीना दंपति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय मनीला को स्व. सुरेंद्र सिंह जीना के नाम पर करने की घोषणा की। इसके अलावा क्षेत्र में स्व. जीना का स्मारक बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मार्चुला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए एडवेंचर मीट का आयोजन, हरडा में एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर की स्थापना, रामगंगा के तट को एंगलिंग हब के रूप में विकसित करने, हरडा में जिला सहकारी बैंक की स्थापना के साथ ही स्कूलों में रूपांतरण कार्यक्रम के तहत बेहतर करने की भी घोषणा की।

देवभूमि खबर

Related articles