मुख्यमंत्री श्री धामी ने सफाई कर्मचारियों के मानदेय को ₹350 प्रतिदिन के स्थान पर ₹500 प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की
देहरादून । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट कर, सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही अन्य कई समस्याओं से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने सफाई कर्मचारियों के व्यापक हित में उनके मानदेय को ₹350 प्रतिदिन के स्थान पर ₹500 प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।

