भ्रष्टाचार पर तुरंत रोक लगाएं अन्यथा राहुल प्रियंका गांधी सेना बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी

भ्रष्टाचार पर तुरंत रोक लगाएं अन्यथा राहुल प्रियंका गांधी सेना बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी
Spread the love

विकासनगर।राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस से जुड़े कांग्रेस जनों ने आज कालसी तहसील में धरना देकर विभिन्न जिम्मेदार विभागों की मिलीभगत से कालसी क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन का विरोध किया और सरकार से मांग की कि इस भ्रष्टाचार पर तुरंत रोक लगाएं अन्यथा राहुल प्रियंका गांधी सेना बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी ।

राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिला अध्यक्ष विजय सूर्यांश एडवोकेट ने इस मौके पर कहा कि क्षेत्र में सारी रात अवैध रूप से खनन होता है और पुलिस को शिकायत करने पर भी कार्यवाही नहीं होतीI उन्होंने कहा कि यही हाल वन विभाग तहसील प्रशासन और खनन विभाग के अधिकारियों का है यह लोग अवैध खनन की लगातार शिकायत करने पर भी इनके ऊपर कार्यवाही नहीं करते जिससे स्पष्ट हो जाता है कि अवैध खनन का यह धंधा प्रशासन पुलिस और जिम्मेदार विभागों की मिलीभगत से चल रहा है जिसे राहुल प्रियंका गांधी सेना सहन नहीं करेगी ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि जो अवैध खनन पट्टा है वहां भी अवैध खनन पट्टे के क्षेत्र से अलग अन्य क्षेत्र में जेसीबी से नदी की खुदाई कर अवैध खनन किया जा रहा है और इसकी भी शिकायत की गई परंतु कार्यवाही नहीं हुई यहां तक कि सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत करने के बावजूद इस प्रकरण में कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसे सहन नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को महिलाओं की फटी जींस का तो ध्यान रहता है परंतु अपने विभागों में शिफ्ट हो रहे भ्रष्टाचार पर उनका कोई ध्यान नहीं है।

विशिष्ट अतिथि एवं यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष दीपक राही ओम कहा कि अवैध खनन सहित तमाम अवैध धंधे सत्ताधारी पार्टी से जुड़े बड़े नेताओं की शह पर हो रहे हैं जिस कारण प्रशासन के हाथ बंधे रहते हैं लेकिन प्रशासन को अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए उस काम को करना चाहिए जिस काम के लिए इन अधिकारियों की नियुक्ति हुई है यदि प्रशासन अपना कार्य नहीं करता तो हमें सड़कों पर उतर कर लंबा आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा ।
धरने को राहुल प्रियंका गांधी सेना की प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, मनीष साहू, बबिता चौहान, सोनिया जीना, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह धीमान, सोमदत्त जाटव, रेखा देवी, चकराता विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन सिंह तोमर, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विरेंद्र सिंह, नूतन चौधरी, प्रियंका, अमिताभ, सूरज, ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, विकासनगर शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव देश प्रेमी, विक्की, ग्राम प्रधान अरुण चौहान, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह चौहान, आशु, अफजल बैग, रिजवान अहमद, अंकित, मनोज आदि ने भी विचार रखे ।

धरने में प्रतीक कुमार, अरुण थापा, प्रदीप कुमार, टोनी, राजू, अजय, दीपक तोमर, दिनेश भंडारी, ऋतू देवी, सुरेश कुमार भगवान सिंह ओम दत्त विजय कुमार फुरकान अहमद साजन खान राजेश कुमार मंजू देवी सनी सोनू मनी चौधरी साहिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles