HTML tutorial
HTML tutorial

कैबिनेट मंत्री भगत ने 52 लाख से निर्मित मार्ग का किया लोकापर्ण

कैबिनेट मंत्री भगत ने 52 लाख से निर्मित मार्ग का किया लोकापर्ण
Spread the love

रिपोर्ट ।ललित जोशी
नैनीताल । जनपद नैनीताल में रंगों के त्यौहार होली के बीच सूबे के शहरी विकास, संसदीय कार्य एवं खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने कालाढूगी विधान सभा के अन्तर्गत प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में छडायल चौराहे से बसुन्धरा वैकेट हाल होते हुये आरटीओ रोड सम्पर्क मार्ग लागत लगभग 52 लाख से निर्मित सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह मे महापौर डा0 जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला,ग्राम प्रधान भुपाल सिह बोरा तथा पार्षद पंकज चुफाल भी मौजूद थे।

कार्यक्रम मे मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुये मंत्री श्री भगत ने कहा कि विकास हमारी प्राथमिकता है। आधारभूत सुविधायें पहुचाने के लिए सरकार तत्पर है। उन्होने कहा कि इस सम्पर्क मार्ग की काफी समय से मांग थी जो पूरी हुई है। इस अवसर पर उन्होने लोगों को होली की शुभकामनाये भी दी।

कार्यक्रम मे दर्जा राज्यमंत्री तरूण बंसल, भाजपा प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिह बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष नवीन भटट,विधायक प्रतिनिधि विकास भगत,जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, जिला मंत्री प्रताप बोरा, कुमाऊ सह मीडिया प्रभारी रवि कुरिया,प्रकाश पटवाल,गणेश साह, घनश्याम शर्मा, कमल पाण्डे, धीरज पाण्डे, भवान सिह बिष्ट,गोपाल मेहरा, कुन्दन भाकुनी सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles