मोहकमपुर क्षेत्र में ज़रूरत मन्दो के लिए ‘एक छोटी सी रसोई’ का अभियान 30 वें दिन भी जारी
देहरादून।देवभूमि खबर। लाॅकडाउन के बाद मोहल्लों में गठित समितियों द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए क्षेत्रों में भोजन और राशन वितरण जारी है ।मोहकमपुर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले 30 दिनों से ‘एक छोटी सी रसोई’ नाम से क्षेत्र में ज़रूरत मन्दो के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता क्षेत्र में गरीबों, मजदूरों को भोजन वितरित कर रहे हैं। एक छोटी रसोई के संस्थापक सदस्य राजकुमार सेमवाल ने बताया कि क्षेत्र में जरूरतमन्दों को देखते हुए इस अभियान का शुभारंभ के बाद जरूरतमन्दों का आगमन धीरे-धीरे बढ़ता चला जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज रामलीला मंडली के सहयोग से 400 लोगों को भोजन वितरित किया गया है। सेमवाल ने बताया कि इस अभियान को आगे बढ़ाने में क्षेत्रीय लोगों द्वारा लगातार अपना सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया क्षेत्रीय लोंगो के सहयोग से यह अभियान लगातार 30 दिन भी जारी है। आज इस अभियान में राजकुमार सेमवाल, संजय मौर्य, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा,सुभाष सिलोड़ी, सुनील, अतुल ध्यानी,विक्रम सिंह रावत, , गौरव, शिव सिंह रावत, चतर सिंह रावत आदि द्वारा सहयोग किया गया।
।

