युवक ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद लाइब्रेरी बाजार क्षेत्र के एक होटल में फांसी लगाई

Spread the love

देहरादून। परिजनों के साथ मसूरी घूमने आए एक युवक ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद लाइब्रेरी बाजार क्षेत्र के एक होटल में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार,जे-37 मंगोलपुरी, दिल्ली निवासी 33 वर्षीय श्याम कुमार पुत्र अतर सिंह अपने साढू व साले के परिवार के साथ रात को मसूरी पहुंचे। उन्होंने लाइब्रेरी बाजार स्थित होटल रतन कमल में कमरे लिए।
श्याम कुमार के साले दीपक ने पुलिस को बताया कि कैम्पटी फॉल घूमने के बाद होटल आकर खाने-पीने के बाद श्याम अपनी पत्नी ज्योति से झगड़कर मारपीट करने लगा तो उनके दोनों बच्चे चिल्लाने लगे।
तब दीपक और उसके दूसरे बहनोई शिवकांत श्याम के कमरे में गए। उन्होंने पति-पत्नी को शांत कराया। इसके बाद पत्नी ज्योति अपने दोनों बच्चों के साथ अपने भाई के कमरे में आ गई। बाद में श्याम ने पत्नी ज्योति को मोबाइल पर मैसेज किया कि वह उसके दोनों बच्चों को उसके कमरे में भेज दे नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगा। इसके बावजूद ज्योति वहां नहीं गई।
सुबह करीब सात बजे उन्होंने श्याम का कमरा खटखटाया तो नहीं खुला। खिड़की से झांककर देखा तो श्याम पंखे से लटका हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पत्नी ज्योति ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी को ग्यारह साल हो गए थे। श्याम बेरोजगार था। ज्योति ही पूरे परिवार का खर्च उठाती है और वही श्याम को घूमने के लिए मसूरी लाई थी। ज्योति ने बताया कि श्याम शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था।

देवभूमि खबर