मोहकमपुर में युवाओं ने गरीबों, मजदूरों के लिए खोली किचन
देहरादून।वैश्वविक महामारी के खिलाफ सरकार के साथ कई सामाजिक संस्थाए जागरूकता को लेकर हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर भाग ले रही है। है वंही मोहकमपुर के युवाओं ने गरीबों के लिए खुली किचन शुरू की है । युवा विनय नेगी ने बताया कि महामारी से जंहा पूरा विश्व पीड़ित है वंही क्षेत्र के युवाओं ने क्षेत्र में कई लोग जो दैनिक मजदूरी करते हैं उनके पास खाने का इंतज़ाम नहीं है उनकी समस्याओं को लेकर क्षेत्र के युवाओं ने सड़क में खुली किचन की व्यवस्था की है जिसमे स्थानीय मजदूर ,बच्चे,निराश्रित लोग भोजन करने आ रहे हैं। युवा नेता सौरव थपलियाल ने बताया कि दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों के पास राशन का इंतज़ाम नही है जो लोग खुली किचन में नहीं आ पा रहे हैं उनको देखते हुए लोगों के घर तक खाना पहुँचाया जा रहा है। राजकुमार सेमवाल ने बताया कि युवा खुल कर इस सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।उन्होंने बताया कि खुली किचन पिछले तीन दिनों से चल रही है और आगे भी चलती रहेगी।

