HTML tutorial
HTML tutorial

यूपी में बढ़ते अपराध पर प्रियंका का तंज

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।उत्तर प्रदेश में हत्या और बलात्कार की विभिन्न घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राज्य में मासूमों पर दरिंदगी हो रही है और लोगों को जिंदा जला दिया जा रहा है, लेकिन सत्ता की ‘राग दरबारी आंखें’ कुछ नहीं देख रही हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ले ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं।

उन्होंने पूछा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी?’ उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं की सुरक्षा जिम्मेदारी लेना कब शुरू करेगी?

देवभूमि खबर

Related articles