स्ट्रांग रूम की चाभी के साथ रात भर बैंक खुला छोड़ घर में आराम फरमाते रहे कर्मचारी

Spread the love

शामली ।जनपद में बैंक कर्मचारियों की घोर लापरवाही देखने को मिली है. थानाभवन क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित ओरिएंटल बैंक के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बड़ी वारदात होते-होते रह गई. कर्मचारी बैंक खुला छोड़कर अपने-अपने घर पहुंच गए. बैंक रात भर खुला रहा. यहां तक कि स्ट्रोंग रूम की चाभी भी बैंक में ही पड़ी थी. गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की निगाह इस पर पड़ी और वे रात भर पहरा देते रहे.

स्थानीय लोगों ने जब बैंक खुला होने की सूचना पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया. नगरवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. करीब 1 बजे तक शहर का यह ओरिएंटल बैंक रात भर खुला रहा. पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने रात भर बैंक की सुरक्षा की. आरोप ये भी है कि पुलिसकर्मी बैंक मैनेजर को फ़ोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने भी फ़ोन रिसीव नही किया.।

देवभूमि खबर

Related articles