राजपुर पुलिस ने 1630 व्यक्तियों को खिलाया खाना,करीब 310 व्यक्तियों को की राशन की होम डिलीवरी
देहरादून।देहरादून पुलिस लॉक डाउन के चलते जंहा सख्ती से पालन करवा रही हैं ।वंही मानवता को लेकर गरीब,मजदूरों एवं बुजुर्गों को आवश्यक सेवा प्रदान कर रही है।राजपुर पुलिस इसकी मिसाल है। राजपुर पुलिस ने विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं व अन्य समाजसेवी व्यक्तियों के सहयोग से थाना क्षेत्र में निवासरत अलग अलग क्षेत्र के 1630 लोगों को दैनिक आपूर्ति संबंधी समस्याओं के दृष्टिगत उनको भोजन व राशन आदि की व्यवस्था कर उनको उनके रहने के स्थान पर वितरित किया । थानाध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया उनकी टीम जंहा एक और लॉक डाउन के दौरान लोगों को जागरूक कर रही हैं वंही दूसरी जरूरतमंद लोगों को घर-घर जाकर भोजन और राशन की व्यवस्था कर रही है।उन्होंने बताया कि नियमों के उल्लंघन करने वालो के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है।थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके अतिरिक्त लॉक डाउन में अनावश्यक रूप से घर से बहार घूमने वालो के विरुद्ध चैकिंग अभियान में कुल 18 चालान में 6 वाहन सीज, 03 मान0 कोर्ट चालान व 09 चालान संयोजन जिनसे 4500 रुपये शुल्क वसूल किया गया है। तथा इनको अनावश्यक रूप से घूमने पर अन्य वैधानिक कार्यवाही की जानकारी देकर घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गयी है।

